
नई दिल्ली। म्यांमार के तटीय क्षेत्र और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज (30 सितंबर 2026) सुबह 5.30 बजे यह सुस्पष्ट निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलकर उत्तरी म्यांमार, मिजोरम, त्रिपुरा और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के पास केंद्रित है।
अगले 24 घंटो के दौरान इसके मिजोरम, त्रिपुरा और बांग्लादेश की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे और कमजोर होकर साधारण निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इस मौसमी तंत्र का प्रभाव देश के विभिन्न राज्यों में देखने को मिलेगा।
भारी बारिश का अलर्ट
डिप्रेशन का सबसे सीधा प्रभाव पूर्वोत्तर राज्यों पर पड़ेगा। मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 24 से 48 घंटो में अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ मूसलाधार से भारी बारिश का अनुमान है।
असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव की चेतावनी दी गई है।
तटीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश से सटे समुद्र में 45 से 55 किमी/घंटा (जो बढ़कर 65 किमी/घंटा तक जा सकती हैं) की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की आशंका है। मछुआरों को सलाह को अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी और मध्य बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सख्त सलाह दी गई है।
दक्षिण भारत
तमिलनाडु, केरल, और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ रेखा के प्रभाव से दक्षिण भारत के तटीय और आंतरिक हिस्सों में अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बौछारें पड़ने की संभावना है।
उत्तर-पश्चिम व मध्य भारत
पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के अधिकांश हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इन राज्यों और दिल्ली-एनसीआर में आज मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहेगा। धूप खिली रहेगी।
झारखंड में मौसम
राज्य के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों (जैसे संताल परगना, धनबाद, बोकारो और आसपास के क्षेत्रों) में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और वज्रपात (बिजली चमकने) का अनुमान है। राज्य में 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान और हवा के झोंके चलने की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार में मौसम
बिहार में मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भागलपुर, बांका, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
पटना, गया, मुजफ्फरपुर सहित पश्चिमी जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन मुख्य रूप से मौसम में नमी और हल्की बूंदाबांदी संभव है।
सावधानी और सुझाव
पूर्वोत्तर राज्यों (विशेषकर मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय) के निवासी भारी बारिश और बिजली चमकने के दौरान खुले क्षेत्रों और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। जलभराव और पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय स्थानीय मौसम बुलेटिन पर ध्यान दें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

