
- Horoscope : 30 सितंबर, 2026 का राशिफल
मेष
व्यवहार को बदलें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन दिन खराब कर सकता है। निवेश में वृद्धि होगी। रचनात्मक रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक मामले यथावत रहेंगे। यात्रा में सावधानी बरतें।
वृष
अपने निजी कार्यों के लिए समय की कमी रहेगी। घर-परिवार की परेशानी से दु:ख होगा। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। विवाद नहीं करें।
मिथुन
दिन की उपयोगिता को समझें। सुख साधनों में कमी आएगी। व्यर्थ समय नष्ट न करें। खर्चों में कमी करने का प्रयत्नआवश्यक है। कामकाज के सिलसिले में महत्वपूर्ण फैसले लेंगे।
कर्क
आमदनी से पहले खर्च दिखेंगे। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें।
सिंह
राजनीति में लिए फैसले लाभदायक रहेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सोचे हुए कार्य आशा से बढ़कर होंगे। नए लोगों से संबंध बनेंगे। पारिवारिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। विवाद नहीं करें।
कन्या
दूसरों की निंदा नहीं करें। आय से ज्यादा व्यय नहीं करें। नौकरी में इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
तुला
परिवारजनों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। खान-पान में सावधानी रखें। व्यापार में काम के विस्तार के लिए समय उपयुक्त हैं। वाहन सुख संभव है।
वृश्चिक
आपसी संबंधों को महत्व दें। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार में स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। विदेश जाने के योग हैं।
धनु
पारिवारिक मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे। अपने प्रयासों से उन्नति होगी। व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। भवन निर्माण के लिए कर्ज की व्यवस्था सुलभ होगी।
मकर
अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में सफल होंगे। सहकर्मियों की आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा।
कुंभ
काम करने के तरीके पुराने हो गए हैं। खुद कुछ करते नहीं ना ही दूसरों को करने देते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। निर्णय सावधानी से लें।
मीन
किसी के दबाव में आकर कोई कार्य नहीं करें। परिजनों से शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। यात्रा से लाभ प्राप्त होगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

