नाबालिगों के वाहन चलाने और स्कूल वैन में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने की जांच

झारखंड
Spread the love

  • 30 नाबालिगों को चेतावनी, 5 वाहन जब्त

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, स्कूली बच्चों के परिवहन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग एवं संबंधित टीम द्वारा डीपीएस और केराली स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बाहर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाते पाए गए नाबालिगों की जांच की गई। अभियान के दौरान 30 नाबालिगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया, जबकि 5 वाहनों को जब्त किया गया।

जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा नाबालिगों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना कानून का उल्लंघन है। कम उम्र में वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर जोखिम उत्पन्न कर सकता है। अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दें।

अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की भी जांच की गई। जांच में कुछ ऐसे वाहन पाए गए, जिनमें निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किया जा रहा था। विशेष रूप से पांच सीट वाले वाहनों में 12 से 14 विद्यार्थियों को बैठाकर घर से स्कूल एवं स्कूल से घर ले जाने के मामले सामने आए।

ऐसे वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की सख्त हिदायत दी गई। चालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को किसी भी परिस्थिति में नहीं बैठाया जाए। साथ ही, स्कूल प्रबंधन एवं अभिभावकों से भी बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई।

इसी क्रम में बुंडू टोल प्लाजा के समीप भी जांच अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों द्वारा किए जा रहे अनाधिकृत पार्किंग की जांच की गई। यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, स्कूली बच्चों के परिवहन में निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान में एमवीआई बिमल किशोर, सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार एवं संबंधित यातायात थाना प्रभारी सहित परिवहन एवं यातायात विभाग के पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *