सीसीएल की पहल ‘नन्हा सा दिल’ से 300 बच्चों को मिला नया जीवन

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल इंडिया की रांची स्थित सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की सीएसआर पहल ‘नन्हा सा दिल’ से 300 बच्‍चों को नया जीवन मिला। इस अवसर पर कंपनी मुख्यालय स्थित स्पंदन सभागार में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने लाभान्वित बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सीसीएल ने इस पहल के जरिए फरवरी, 2027 तक 500 बच्चों के जन्मजात ह्रदय रोग की सर्जरी करा उन्हें नया जीवन देने का लक्ष्य रखा है। सर्जरी के पूर्व झारखंड के विभिन्न जिलों में उपरोक्त रोग से पीड़ित बच्चों की स्क्रीनिंग, प्राथमिक उपचार के बाद प्रभावित बच्चों को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में उनके परिजनों के साथ भेजकर का इलाज कराने और सर्जरी के बाद देखभाल का पूरा खर्च सीसीएल के द्वारा ही किया जाता है।   

इस दौरान पीड़ित बच्चों के परिजनों ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब उन्होंने अपने बच्चों के जीवित रहने की उम्मीद तक छोड़ दी थी। हालांकि, सीसीएल की पहल ने ना केवल उनके बच्चों को नया जीवन दिया, बल्कि पूरे परिवार को भी उम्मीद और खुशी के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया।

इस अवसर पर सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह के साथ निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान 1 वर्ष से 11 वर्ष की आयु के पांच लाभार्थी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सफल उपचार और स्वस्थ जीवन की नई शुरुआत के लिए “जीवन-दान प्रमाण-पत्र” प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीएमडी ने कहा कि आज हमारे लिए यह सिर्फ 300 सर्जरी पूरी होने का दिवस नहीं है, बल्कि यह 300 नन्हे दिलों की धड़कनों में नई उम्मीद जुड़ने का दिन है। इन बच्चों की मुस्कान और उनके माता-पिता की आंखों में दिख रही खुशी हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।

जब किसी बच्चे को स्वस्थ जीवन का अवसर मिलता है, तब उसके साथ पूरे परिवार के सपनों को भी एक नई जिंदगी मिलती है। पीड़ित बच्चों के माता-पिता की तारीफ करते हुए कहा कि सीसीएल अपने आप को भी इस पहल के संचालन के लिए सौभाग्यशाली मानता है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *