बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, 28 स‍ितंबर से तीन दिवसीय हड़ताल

झारखंड
Spread the love

रांची। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के तत्वावधान में बैंककर्मियों ने अखिल भारतीय बैंक हड़ताल के समर्थन में बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष 25 सितंबर, 2026 को प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिला और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंककर्मियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।

यूनियन्‍स की मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह को तत्काल लागू किया जाए।   पीएलआई भुगतान में आई विसंगतियों को अविलंब समाप्त किया जाए। 12वें द्विपक्षीय समझौते से जुड़े लंबित मुद्दों (जैसे पेंशन अपडेशन, 10 अप्रैल, 2010 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को ओपीएस की सुविधा आदि) का तत्काल समाधान किया जाए। वित्तीय सेवा विभाग की कर्मचारी विरोधी नीतियों को रद्द किया जाए।

यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि 11 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल, बैज पहनने, पोस्टर लगाने और धरना देने के बावजूद केंद्र सरकार ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की।

यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 28 सितंबर से तीन दिवसीय अखिल भारतीय बैंक हड़ताल और   26 अक्टूबर से पूरे देश में अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रकाश उरांव, कुणाल कुमार, राजेश मुंडा, मनोज कुमार, उज्ज्वल लकड़ा, मनीष कुमार सिंह, शशिकांत भारती, मुनेन्द्र पाण्डेय, एमएल सिंह, एसके पाण्डेय, घनश्याम श्रीवास्तव, सीमा कुमारी समेत कई प्रमुख यूनियन नेताओं ने संबोधित किया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *