
नई दिल्ली। दक्षिण ओडिशा और उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर बने डिप्रेशन के उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के प्रभाव से 25 सितंबर 2026 को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं के चलने की आशंका है। इसे लेकर जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है।
भारी से बहुत भारी बारिश
अवदाब के सीधे प्रभाव के कारण दक्षिण व मध्य छत्तीसगढ़ और आंतरिक ओडिशा (जैसे नुआपाड़ा, कालाहांडी, गरियाबंद, रायपुर, कांकेर, दुर्ग, महासमुंद आदि) में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा तक की गति से तेज थंडरस्क्वाल/हवाएं भी चल सकती हैं।
उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहे इस वेदर सिस्टम के कारण पूर्वी यूपी में ऑरेंज अलर्ट है, जहां मध्यम से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।
मध्यम से भारी बारिश
पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड के रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे।
पश्चिम बंगाल के तटीय और पश्चिमी जिलों (झाड़ग्राम, मेदिनीपुर आदि) में तेज़ हवाओं (55-65 किमी/घंटा) के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
आंध्र प्रदेश व तेलंगाना
तटीय इलाकों में गरज-चमक के साथ छिटपुट भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में आज सीधी भारी बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है। हालांकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी संभव है।
उत्तराखंड व हिमाचल
उत्तराखंड में आज से बारिश की तीव्रता बढ़ रही है, जहां भारी बारिश का अलर्ट है। इसके 26 सितंबर को और भी उग्र होने की संभावना है)
इसका रखें ख्याल
यदि आप ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड या पूर्वी यूपी के संवेदनशील/निचले इलाकों में हैं, तो जलभराव, तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं से सावधान रहें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

