
लक्ष्मी सिंह
पलामू। रेलवे सुरक्षा बल, जपला पोस्ट की टीम ने बुधवार की देर रात ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेन में जांच की। इस दौरान चार लावारिस बैग से 105 लीटर देसी शराब बरामद किया। बरामद शराब झारखंड निर्मित टनाका ब्रांड की बताई गई है। शराब की अनुमानित कीमत 15,750 रुपये आंकी गई है। मामले में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, आरपीएफ जपला की टीम 23 सितंबर की रात मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर एसीपी की रोकथाम, ज्वलनशील पदार्थों की जांच, आपराधिक गतिविधियों की निगरानी और अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान चला रही थी।
इसी दौरान बरकाकाना से पटना जा रही पलामू एक्सप्रेस (13347 अप) मोहम्मदगंज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंची। ट्रेन के रवाना होने के बाद आरपीएफ जवानों ने ट्रेन में सघन जांच शुरू की।
जांच के दौरान जनरल कोच संख्या ईसी 256399 में शौचालय के समीप चार बैग लावारिस हालत में मिले। बैगों को लेकर कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उन्हें अपना नहीं बताया। इसके बाद जपला स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ जवानों ने चारों बैग को ट्रेन से उतारकर जांच की। बैगों के अंदर देसी शराब की बोतलें मिलीं।
आरपीएफ के अनुसार चारों बैगों में कुल 350 बोतल शराब थी। प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी। प्रत्येक बोतल की कीमत 45 रुपये बताई गई है। आरपीएफ ने शराब को जब्त कर जब्ती सूची तैयार की। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक, पलामू को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की है।
कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी जपला संतोष झा के नेतृत्व में उप निरीक्षक फबियन कुल्लू, प्रधान आरक्षी राजनाथ, आरक्षी देवेंद्र कुमार यादव, मो. कबीर खान, दीपक कुमार सिंह, संतोष कुमार त्रिपाठी और अजय कुमार ने की।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

