मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री की दिवंगत पुत्री को दी भावपूर्ण विदाई

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य सरकार की मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह के स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास 24 सितंबर को पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां मंत्री की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।

इस अत्यंत दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्हें ढांढ़स बंधाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय और शब्दों से परे है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत बेटी को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। इस असीम एवं असहनीय दुःख को सहन करने के लिए शोकाकुल परिवार को शक्ति, साहस और संबल दें।

विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संवेदना व्यक्त की। मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रीगण, राज्यसभा सांसद, विधायकगण, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी इस गमगीन माहौल में शामिल रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *