बंगाल की खाड़ी में बनने लगा भीषण चक्रवाती दबाव, इन राज्‍यों के लिए अलर्ट जारी

मौसम देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव का क्षेत्र अब विकराल रूप ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह भीषण चक्रवाती दबाव में बदलने जा रहा है। यह सिस्टम 23 सितंबर की रात से 24 सितंबर की सुबह के दौरान विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) और गोपालपुर (ओडिशा) के बीच तट को पार करेगा।

मौसम प्रणाली के कारण कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज तूफानी हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

प्रमुख राज्यों में अलर्ट

ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश : 23 और 24 सितंबर के दौरान अत्यधिक भारी बारिश और 50-60 किमी/घंटे (रफ्तार बढ़कर 70 किमी/घंटे तक) की दर से आंधी-तूफान चलने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना : छत्तीसगढ़ में 23 और 24 सितंबर एवं तेलंगाना में 23 व 24 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

पूर्वी और मध्य भारत : मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड में 24 से 26 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। बिहार में 24 और 25 सितंबर को भारी बारिश होगी।

उत्तर-पश्चिम भारत : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 25 से 28 सितंबर के बीच बारिश का दौर शुरू होगा। 26-27 सितंबर को उत्तराखंड और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

महाराष्ट्र और गोवा : कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 23 से 25 सितंबर के दौरान भारी बारिश के साथ 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

कर्नाटक और केरल : तटीय और आंतरिक कर्नाटक और केरल में 23 से 25 सितंबर के बीच मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *