आसमान में हुआ दे दनादन, वीडियो आया सामने, यहां देखें

दुनिया
Spread the love

ढाका। आसमान में दे दनादन हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। यह घटना लंदन से बांग्लादेश जा रही विमान बांग्लादेश एयरलाइंस में घटी। एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में दो यात्रियों के बीच हवा में ही हिंसक झड़प हो गई। दोनों यात्रियों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक पहुंच गई।

इस दौरान एक यात्री की टी-शर्ट तक फट गई और घूंसे चले। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे विमान में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। यह विवाद लंदन और बांग्लादेश के बीच उड़ान भर रही विमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में हुआ।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दो पुरुष यात्री आपस में बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। देखते ही देखते दोनों आपा खो बैठते हैं और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाना शुरू कर देते हैं।

हाथापाई के दौरान एक यात्री की टी-शर्ट फट गई। केबिन क्रू (विमान कर्मचारियों) और आसपास मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव कर बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया।

विमान में सवार उद्दीन अलीम नाम के एक यात्री ने फेसबुक पर इस घटना का आंखों देखा हाल साझा किया। बताया कि यह घटना बेहद डरावनी थी। विमान में छोटे बच्चे और बुजुर्ग यात्री भी सवार थे, जो इस अचानक हुई हिंसा को देखकर बुरी तरह सहम गए।

घटना की तारीख और उड़ान के रूट को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। प्रत्यक्षदर्शी यात्री के अनुसार, यह घटना 16 सितंबर को लंदन से बांग्लादेश आ रही फ्लाइट में हुई।

कुछ अन्य रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह घटना 17 सितंबर को सिलहट से लंदन जाने वाली उड़ान के दौरान हुई थी।

यह है वीडियो

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *