श्री सुखमनी साहिब पाठ अभ्यास कंपटीशन : गीता चुचरा को मिला प्रथम पुरस्कार

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। रातु रोड के कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर स्थित गुरु नानक भवन में 20 सितंबर को श्री सुखमनी साहिब पाठ अभ्यास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे अरदास से हुई।

तत्पश्चात गुरु नानक भवन हॉल में बनाए गए छह केबिन‌ में सिख धर्म प्रचारकों द्वारा बारी-बारी से सभी प्रतिभागियों से श्री सुखमनी साहिब की अलग-अलग अष्टपदियों एवं गुरबाणी के विभिन्न श्लोक का उच्चारण कर सुनाने को कहा गया। प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को गुरबाणी के पाठ के स्पष्ट उच्चारण और गुरबाणी पढ़ने की रफ्तार से संबंधित बारीकियां भी बताई गई।

दूसरे राउंड के लिए 306 लोगों में से 36 लोगों का चयन हुआ। जजों द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार गीता चुचरा को इस प्रतियोगिता की प्रथम पुरस्कार विजेता घोषित किया गया। नेहा मुंजाल को द्वितीय पुरस्कार मिला और तीसरे स्थान के लिए गरिमा अरोरा और सुंदर दास डावरा को संयुक्त रूप से चुना गया।

विजेताओं को जजों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप डफल बैग, मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा आयोजन का जिम्मा संभाल रहे ऑल इज वन जत्था कैलिफोर्निया, साहिबजादे परिवार कानपुर उत्तर प्रदेश एवं माता गुजरी जत्था धनबाद संस्थाओं के सिख धर्म प्रचारक परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह, अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह, मनजीत सिंह, परमवीर सिंह, आनंद वीर, परमजीत कौर एवं नवनीत कौर को मोमेंटो भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि इस कंपटीशन में 306 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें 78 वर्ष आयु की श्रीमती विशनी देवी धमीजा भी शामिल थी। सभी प्रतिभागियों के लिए अलग अलग टाइम स्लॉट रखा गया था। दूसरे राउंड के लिए 36 लोगों का चयन हुआ, जिसमें से तीन विजेता घोषित किए गए। कार्यक्रम की समाप्ति रात दस बजे हुई।

गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव अर्जुन देव मिड्ढा ने इसे बेहद सफल आयोजन बताया और इस आयोजन के प्रति लोगों के उत्साह को देखते हुए भविष्य में ऐसे अन्य कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम की सफलता में गुरू नानक सेवक जत्था के आशु मिड्ढा, नवीन मिड्ढा, पवनजीत सिंह खत्री, स्वर्णदीप सिंह गोल्डी, गीतांशु तेहरी, ईशान काठपाल, हरीश तेहरी, गौरव गिरधर, रमेश तेहरी, राकेश गिरधर, हरीश मुंजाल, बॉबी खत्री, हरप्रीत सिंह, कमल अरोड़ा, ज्ञान मादनपोत्रा, नीरज सरदाना, अजय अरोड़ा एवं तेजिंदर सिंह की विशेष भागीदारी रही।

गुरु नानक सत्संग सभा के सुरेश मिड्ढा,बिनोद सुखीजा, इंदर मिड्ढा, हरीश मिड्ढा, रमेश पपनेजा, कमल मुंजाल, गुरु नानक भवन कमेटी के नरेश पपनेजा, अशोक गेरा, मनीष गिरधर एवं गुरु नानक बाल मंदिर स्कूल कमेटी के रमेश गिरधर, शैंकी मिड्ढा, कमल धमीजा, दिनेश गाबा का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिड्ढा ने किया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *