Jharkhand : अब एक कॉल पर मिलेगा खून, इतने दिनों में शुरू होगी नई व्‍यवस्‍था

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • सरकार और एमएस साइंस कंपनी के बीच एमओयू

रांची। झारखंड में जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित खून उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने नई पहल की है। इसके तहत एक कॉल पर चार घंटे के भीतर मरीज को ब्लड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और एमएस साइंस कंपनी के बीच एमओयू संपन्न हुआ।

एमओयू के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, अपर सचिव शशि प्रकाश सिंह और एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा उपस्थित थे।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसे झारखंड के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि राज्य में पहली बार ऐसी व्यवस्था शुरू की जा रही है, जिसमें मरीज के कॉल करने पर चार घंटे के भीतर ब्लड उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। रांची में कमांड सेंटर स्थापित होगा, जहां से पूरी व्यवस्था का संचालन किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि कंपनी ब्लड कलेक्शन, जांच, स्टोरेज, रखरखाव और संबंधित अस्पताल तक रक्त पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेगी। ब्लड की जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाएगी। सरकार मरीजों को सुरक्षित और समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा एनसीसी, एनएसएस, पुलिस बल और निजी रक्तदान शिविरों के माध्यम से रक्त संग्रह किया जाएगा। इसके लिए व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी एजेंसी की ओर से की जाएगी।

एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि ब्लड कलेक्शन के लिए कंपनी स्वयं रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। तकनीकी सहयोग विभाग की ओर से दिया जाएगा, जबकि मानव संसाधन सहित अन्य व्यवस्थाएं कंपनी करेगी। कंपनी को प्रति यूनिट ब्लड के आधार पर भुगतान किया जाएगा। अगले 90 दिनों के दौरान रक्तदान के प्रति जागरुकता भी बढ़ाई जाएगी।

राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य सरकारी और निजी अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और रक्त की कमी के कारण मरीजों को होने वाली परेशानी को कम करना है। व्यवस्था को अगले 90 दिनों में पूरी तरह प्रभावी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *