कोलकाता। महारत्न कंपनी CIL ने अपने कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने और खदान सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने अपने मौजूदा कर्मचारियों द्वारा विशिष्ट वैधानिक क्षमता प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर एक लाख रुपये का एकमुश्त प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।
यह निर्णय 14 अगस्त, 2026 को कोलकाता स्थित CIL मुख्यालय में आयोजित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 493वीं बैठक में लिया गया था। इसका 14 सितंबर 2026 को आधिकारिक कार्यालय ज्ञापन जारी कर दिया गया है। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
यह एकमुश्त प्रोत्साहन उन कर्मचारियों को दिया जाएगा, जो विद्युत पर्यवेक्षक प्रमाणपत्र (Electrical Supervisory Certificate), अंडरग्राउंड (भूमिगत) एवं सर्फेस (खुली खदान) दोनों के लिए। सरदार दक्षता प्रमाणपत्र (Sirdar’s Certificate of Competency): अनरिस्ट्रिक्टेड (अप्रतिबंधित)। सर्वेयर प्रमाणपत्र (Surveyor’s Certificate): खानों के लिए मान्य। प्रमाणपत्र हासिल कर कंपनी को सौंपेंगे।
जिन कर्मचारियों के पास ये प्रमाणपत्र पहले से मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने इसे कंपनी में जमा नहीं कराया है, उन्हें आदेश जारी होने की तिथि से 2 महीने के भीतर (14 नवंबर, 2026 तक) अपने दस्तावेज जमा करने होंगे।
प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के बाद कर्मचारी को संबंधित वैधानिक पदों पर चयन या तैनाती को स्वीकार करना अनिवार्य होगा। यदि कोई कर्मचारी पद ग्रहण करने से इनकार करता है, तो उससे दी गई प्रोत्साहन राशि वसूली की जाएगी।
कैडर स्कीम में निर्धारित योग्यता से उच्च डिग्री रखने वाले कर्मचारी, जैसे B.E./B.Tech./M.Tech. (इलेक्ट्रिकल या माइनिंग इंजीनियरिंग), भी यदि ये वैधानिक प्रमाणपत्र प्राप्त करते हैं, तो वे भी इस ₹1 लाख के प्रोत्साहन के पात्र होंगे।
सीआईएल ने अपनी सभी अनुषंगी इकाइयों (ECL, BCCL, CCL, WCL, SECL, NCL, MCL, CMPDIL आदि) के मानव संसाधन विकास (HRD) विभागों को निर्देश दिया है कि वे कर्मचारियों को ये वैधानिक प्रमाणपत्र हासिल करने में मदद के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार और संचालित करें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

