CMPDI के निदेशक नृपेंद्र नाथ को मिला SECL के डीटी का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। कोयला मंत्रालय ने सीएमपीडीआई (CMPDI) के निदेशक (तकनीकी) नृपेंद्र नाथ को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के निदेशक (तकनीकी) पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कोयला मंत्रालय ने 10 सितंबर, 2026 को इसका आदेश जारी कर दिया है।

आदेश के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। यह आदेश डीटी एन. फ्रैंकलिन जयकुमार के पद छोड़ने के बाद खाली हुए स्थान को भरने के लिए जारी किया गया है। श्री जयकुमार एनसीएल का सीएमडी बन गए हैं।

नृपेंद्र नाथ वर्तमान में सीएमपीडीआईएल में निदेशक (तकनीकी) के रूप में कार्यरत हैं। अब एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। यह नियुक्ति 10 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगी।

यह प्रभार 6 महीने की अवधि के लिए या नियमित अधिकारी की नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) के लिए दिया गया है। मंत्रालय के अनुभाग अधिकारी अरिक बसु रॉय चौधरी द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश की प्रतियां कोल इंडिया के चेयरमैन, SECL के सीएमडी, सीएमपीडीआईएल और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *