बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में 113 लोगों ने रक्तदान किया

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना ने 9-10 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें विवि के अंतर्गत संचालित विभिन्न महाविद्यालयों और इकाइयों के 113 विद्यार्थियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने रक्तदान किया।

बीएयू मुख्यालय में 40; रवींद्रनाथ टैगोर कृषि महाविद्यालय (देवघर) में 30; उद्यान महाविद्यालय (चाईबासा) में 19; तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय (गोड्डा) में 10; कृषि महाविद्यालय (गढ़वा) में 9 और मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय (गुमला) में 5 लोगों ने रक्तदान किया।

रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे किसी का जीवन बचाया जा सकता है। नियमित रक्तदान से समाज में मानवता और सहयोग की भावना बढ़ती है। इसलिए स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान कर दूसरों के जीवन में आशा की किरण जगानी चाहिए।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ बीके झा ने बताया कि विश्वविद्यालय मुख्यालय में यह शिविर रिम्स और रांची सदर अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया जिसे सफल बनाने में महाविद्यालयों के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारीयों ने विशेष भूमिका निभाई।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *