आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा का झारखंड बंद 30 स‍ितंबर को

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, जिला कमेटी की बैठक सहकारिता भवन परिसर में हुई। इसमें झारखंड आंदोलनकारियों के राजकीय मान-सम्मान, अलग पहचान, बाल-बच्चों एवं आश्रितों को रोजगार और नौकरियों में अधिकार, पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की गई। बैठक में 29 सितंबर को मशाल जुलूस और 30 सितंबर को झारखंड बंद करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आंदोलनकारियों ने सरकार द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों पर अमल नहीं होने पर नाराजगी जताई। आंदोलनकारियों का कहना था कि जेल जाने की बाध्यता समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को सम्मानजनक पेंशन राशि सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और सरकारी संकल्प का पालन करने की मांग लंबे समय से की जा रही है।

जेएसएससी में झारखंड आंदोलनकारियों के बाल-बच्चों एवं आश्रितों के लिए आरक्षित सीटों के कथित रूप से समाप्त किए जाने या प्रभावित होने के विरोध में भी आवाज बुलंद की गई।

मुख्य अतिथि एवं मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष रोजलीन तिर्की ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अपने बाल-बच्चों के अधिकार और स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखना होगा। जिला अध्यक्ष रामनंदन साहू ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों, उनके पुत्र-पुत्रियों और आश्रितों के अधिकारों की हकमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में भिखराम उरांव, प्रदीप उरांव, अनंत राम, ननू लोहरा, हरि उरांव, जसीनता केरकेट्टा, बुद्धेश्वर उरांव, अजीज अंसारी, सुकारो केरकेट्टा, आयता उरांव, ताहिर अंसारी, देव मोहन महतो, आनन्द कुमार साहू, जीवन कुजूर, निर्मला देवी, अनिता उराईन, महेंद्र मिस्त्री, अनिल कुमार साहू,एडयानी कुजूर, मालो भगताई, फुलदेव भगत, दशरथ साइ सहित बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *