CIL में कार्यपालक निदेशक के इन 8 पदों पर निकली भर्ती

अन्य राज्य देश
Spread the love

कोलकाता। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने मुख्यालय कोलकाता के लिए ई-9 ग्रेड में कार्यपालक निदेशक के 8 विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य अधिकारियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान ₹1,50,000/- से ₹3,00,000/- होगा। 

पदों के लिए ई-8 ग्रेड के पात्र और इच्छुक अधिकारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता, अनुभव और पदोन्नति के दिशा-निर्देश CIL HR मैन्युअल के अनुसार होंगे। पात्रता के निर्धारण के लिए कट-ऑफ तिथि 9 सितंबर, 2026 तय की गई है।

ED (समन्वय/Co-ordination), ED (खनन/उत्पादन/Mining/Production), ED (खनन/कॉर्पोरेट योजना एवं परियोजना निगरानी), ED (उत्खनन/Excavation), ED (अनुबंध/Contracts), ED (पर्यावरण/Environment), ED (मानव संसाधन/Human Resource), ED (चिकित्सा सेवाएं/Medical Services) के लिए आवेदन मांगें गए हैं।

आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन जारी होने की तिथि से 10 दिनों के भीतर यानी 19 सितंबर, 2026 तक जमा करना होगा। अनुषंगी कंपनियों द्वारा अग्रेषण: अनुषंगी कंपनियां पात्र आवेदनों का सत्यापन कर 26 सितंबर, 2026 तक सीआईएल मुख्यालय को भेजेंगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *