पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रचा पति की हत्या का षड्यंत्र, ऐसे दिया घटना को अंजाम

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या की सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली।

दी थी हत्‍या की सुपारी

पुलिस के अनुसार, इटवा थाना क्षेत्र के कपियावा गांव निवासी 35 वर्षीय हरिश्चंद्र की हत्या उसकी पत्नी माया देवी और उसके प्रेमी नियाज अहमद ने मिलकर रची थी। दोनों के बीच अवैध संबंध चल रहे थे। घर में लगातार कलह हो रही थी। रास्ते का कांटा हटाने के लिए नियाज अहमद ने दो अन्य शूटरों/साथियों को 1.10 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की पूरी पटकथा तैयार की।

हत्या व साक्ष्य मिटाने का प्रयास

घटना 30 अगस्त की रात की है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हरिश्चंद्र को मुंहचोरवा घाट बुलाया और चाकुओं से गोदकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। अपराध को छिपाने के लिए उन्होंने शव को बूढ़ी राप्ती नदी में फेंक दिया। उसके ई-रिक्शा को नदी किनारे इस तरह खड़ा कर दिया, जिससे यह लगे कि रिक्शा अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। यह एक दुर्घटना है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज

शुरुआत में मामला महज़ एक सडक या नदी दुर्घटना लग रहा था, लेकिन जब हरिश्चंद्र का शव बरामद हुआ और उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, तब शरीर पर चोट के निशान मिले। इससे हत्या का स्पष्ट खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी।

चार आरोपी गिरफ्तार

सर्विलांस, तकनीकी साक्ष्यों और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने इरशाद, अब्दुल्ला और मुख्य साजिशकर्ता नियाज अहमद को दबोच लिया। बाद में मृतक की पत्नी माया देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार (आला-ए-कत्ल) भी बरामद कर लिया है।

आरोपियों को जेल भेज दिया

सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन ने बताया कि जांच में माया देवी और नियाज अहमद के बीच संबंधों और इस साजिश की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत आपराधिक साजिश और साक्ष्य मिटाने से जुड़ी अतिरिक्त धाराएं जोड़कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *