बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई दिल्ली। देश में मानसूनी गतिविधियों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के निचले क्षोभमंडल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय परिसंचरण) बना हुआ है। इसके साथ ही, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में 11 सितंबर के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

उत्तर-पश्चिम भारत

उत्तराखंड : 10 से 14 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश : 13 और 14 सितंबर को कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मध्य भारत

मध्य प्रदेश : पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 12 और 13 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 10 से 14 सितंबर के दौरान क्षेत्र में व्यापक बारिश होगी।

छत्तीसगढ़ व विदर्भ : छत्तीसगढ़ में 10 से 14 सितंबर तक भारी बारिश और विदर्भ में 12 सितंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

पूर्व भारत

ओडिशा : 10 सितंबर को ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। वहीं 11 और 12 सितंबर को भी भारी बारिश की चेतावनी है।

बिहार और झारखंड : बिहार में 9 और 10 सितंबर और झारखंड में 9 से 11 सितंबर के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं।

पश्चिम बंगाल व सिक्किम : उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 से 13 सितंबर तक, जबकि गांगेय पश्चिम बंगाल में 9 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत

अरुणाचल प्रदेश : 12 सितंबर को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 9, 11, 13 और 14 सितंबर को भी भारी वर्षा का अनुमान है।

असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा : इन राज्यों में 9 से 12 सितंबर के बीच लगातार बारिश और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम भारत

कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र : कोंकण और गोवा में 9 से 14 सितंबर के दौरान व्यापक बारिश होगी। गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा में 12-13 सितंबर को और मध्य महाराष्ट्र में 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत

तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश : 11 से 14 सितंबर के बीच आंध्र प्रदेश और 11 से 13 सितंबर तक तेलंगाना में भारी बारिश होने की संभावना है।

तमिलनाडु और केरल : तमिलनाडु, पुडुचेरी में 11-12 सितंबर तथा केरल और माहे में 10-12 सितंबर के दौरान भारी वर्षा हो सकती है।

तेज हवा के संकेत

आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु के तटीय इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (Gusty winds) चल सकती हैं।

मछुआरों के लिए अलर्ट

सोमालिया तट, ओमान तट और दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 11 से 13 सितंबर तक तथा अंडमान सागर में 10 से 13 सितंबर तक समुद्र में तीव्र हलचल रहेगी। मौसम विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में समुद्र में न उतरने की सलाह दी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *