नई दिल्ली। कोल इंडिया की सहायक कंपनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) में निदेशक (तकनीकी) के पद पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार PESB की आधिकारिक वेबसाइट pesb.gov.in पर जाकर केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें (Overview)विवरणजानकारीसंस्था का नामलोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) कंपनी (CPSE)ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) पद का नामनिदेशक (तकनीकी) / Director (Technical) पे-स्केल (वेतनमान)₹1,60000 – ₹2,90,000 (IDA Schedule B) रिक्ति की तिथि01.06.2027
नियुक्ति की अवधि कार्यभार ग्रहण करने से 5 वर्ष या सेवानिवृत्ति (60 वर्ष) तक होगी। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास माइनिंग इंजीनियरिंग (Mining Engineering) में B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इंडियन माइंस एक्ट के तहत प्रथम श्रेणी (1st class) योग्यता प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
माइनिंग ऑपरेशन्स या माइन्स प्लानिंग में वरिष्ठ प्रबंधन स्तर पर पिछले 10 वर्षों में से कम से कम 5 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आंतरिक उम्मीदवारों के लिए सेवानिवृत्ति आयु के संदर्भ में न्यूनतम 2 वर्ष की सेवा बची होनी चाहिए। अन्य बाहरी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा बची होनी आवश्यक है। डीटी का पद 1 जून, 2027 से खाली हो रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 (दोपहर 3 बजे तक) है। नोडल अधिकारी/सक्षम प्राधिकारी द्वारा आवेदन फॉरवर्ड करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक) है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

