अफरोज आलम
कांके। कांके विद्युत सब स्टेशन कार्यालय के समक्ष भाकपा माले के नेतृत्व में पिठोरिया इलाके के ग्रामीणों ने विभाग की घोर लापरवाही, मनमानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यालय के समक्ष विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर कड़ा निशाना साधा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण गरीब परिवारों के घरों में केवल दो-चार एलइडी बल्ब, एक पंखा और मोबाइल चार्ज जैसी बुनियादी खपत होती है। इसके बाद भी उन्हें 29 लाख रुपये तक का भारी भरकम बिजली बिल थमा दिया गया है।
दिए ज्ञापन में कहा है कि बकाया राशि के नाम पर बिना किसी पूर्व सूचना के निर्धन परिवारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान विभागीय कर्मियों ने उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। कई ग्रामीणों से दोबारा कनेक्शन जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली की गई। फिर भी उनकी बिजली बहाल नहीं हुई।
इसके विपरीत, गलत बिलों को सुधारने के बजाय अधिकारी आम जनता पर एफआईआर दर्ज कराने की धमकियां देकर उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। कार्यालय परिसर में बढ़ते जनआक्रोश और हंगामे को देखते हुए बिजली विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों और पार्टी प्रतिनिधियों से वार्ता की।
बातचीत के बाद एसडीओ ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को लिखित आश्वासन दिया कि त्रुटियों को अविलंब दूर किया जाएगा। उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शनों की जांच होगी। एसडीओ ने स्वयं दो दिनों के भीतर पिठोरिया इलाके जाकर जमीनी स्तर पर समस्याओं का स्थल निरीक्षण करने का आश्वासन दिया है।
ग्रामीणों और भाकपा माले नेतृत्व ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि दिए गए लिखित आश्वासन पर समय रहते अमल नहीं हुआ, तो विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर जफर अंसारी, विभा पुष्प दीप, सुरेश उरांव, अनुष्का, सोनू उरांव, रितेश महतो, श्रवण कुमार, बिरसा, कलावती देवी, रंजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

