Jharkhand Weather : रांची। राज्य के कई जिलों में मंगलवार को अच्छी बारिश हुई। कल से लगातार 3 दिनों तक भारी बारिश होगी। इसका असर कई जिलों में देखने को मिलेगा। वज्रपात का खतरा भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 8 सितंबर, 2026 को दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम केंद्र के अनुसार 9 से 14 सितंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। 9 और 10 सितंबर को लगभग सभी स्थानों पर बारिश होने की प्रबल संभावना है।
वज्रपात की चेतावनी
मौसम केंद्र के अनुसार 9 से 14 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
यहां भारी बारिश
केंद्र के अनुसार 9 सितंबर को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 10 सितंबर को रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
केंद्र के अनुसार 11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है।
इसे लेकर सलाह
खराब मौसम, मेघ गर्जन और वज्रपात के समय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से किसान भाइयों को खेतों में जाने से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों के नीचे शरण न लेने की हिदायत दी गई है।
हमसे इससे जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

