Ranchi: रिम्स में मरीज की मौत के बाद जूनियर डॉक्टरों और परिजनों के बीच हिंसक झड़प, मची अफरा-तफरी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।सर्जरी विभाग के सीटू वार्ड में रविवार दोपहर करीब 45 वर्षीय महिला मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ।

मरीज का पेनक्रिएटाइटिस का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत होने से आक्रोशित परिजनों ने वहां मौजूद दो जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि परिजनों ने सलाइन लगाने वाली रॉड निकालकर दोनों डॉक्टरों की पिटाई की और उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रिम्स के एमबीबीएस छात्र और अन्य मेडिकल छात्र मौके पर पहुंचे।

हालांकि, तब तक अधिकांश परिजन वहां से निकल चुके थे। इस दौरान एक परिजन को छात्रों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद उसे रिम्स के ऑडिटोरियम में ले जाकर बंद कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस टीम रिम्स पहुंची और मामले को नियंत्रित किया। इसके बाद अस्पताल परिसर में स्थिति सामान्य हुई। घटना के बाद सर्जरी विभाग में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही और भर्ती मरीजों का इलाज प्रभावित हुआ।

बताया गया कि महिला मरीज का पेनक्रिएटाइटिस के कारण सर्जरी विभाग में इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए वहां मौजूद जूनियर डॉक्टरों को निशाना बनाया।

हालांकि, मरीज की मौत पर लापरवाही के आरोप से डाक्टरों ने इनकार किया है। घटना के बाद रिम्स में डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

बता दें कि, अस्पताल में पहले भी मरीज की मौत के बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आती रही हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *