सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। झारखंड पुलिस के पिठोरिया थाना ने ATM का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण जनहित चेतावनी जारी की है। हाल के दिनों में साइबर अपराधियों द्वारा एटीएम मशीनों में कार्ड फंसाकर धोखाधड़ी करने के मामलों को देखते हुए पुलिस ने आम जनता को सतर्क रहने की अपील की है।
लोग इसपर दें ध्यान
एटीएम में कार्ड फंसने पर क्या करें : यदि आपका एटीएम कार्ड मशीन में फंस जाता है, तो तुरंत अपने मोबाइल से पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर डायल करें।
अनजान लोगों की मदद से बचें : किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर उसका सहयोग बिल्कुल नहीं लें। और ना ही किसी अज्ञात मोबाइल नंबर पर कॉल करें।
पुलिस का इंतजार करें : मशीन में कार्ड फंसने की स्थिति में मौके पर ही रहें। पुलिस के आने का इंतजार करें, क्योंकि यह आपके साथ धोखाधड़ी (ठगी) करने का एक तरीका हो सकता है।
आपातकालीन संपर्क नंबर
किसी भी सहायता के लिए पिठोरिया थाना के आधिकारिक मोबाइल नंबर 9431706186 या पुलिस सहायता नंबर 9304118045 पर संपर्क किया जा सकता है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

