झारखंड के मंत्री सुदिव्‍य कुमार सोनू का निधन, सीएम ने की ये भावुक पोस्‍ट

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के मंत्री सुदिव्‍य कुमार सोने का निधन हार्ट अटैक से हो गया। वे गिरिडीह सदर से विधायक थे। उनके पास उच्च शिक्षा, नगर विकास, खेलकूद एवं पर्यटन विभाग की जिम्‍मेवारी थी। उनके निधन पर राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। मुख्‍यमंत्री ने भावुक पोस्‍ट भी किया है।

जानकारी के मुताबिक दिवंगत मंत्री की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्‍हें इलाज के लिए गिरिडीह के मर्सी अस्‍पताल ले जाया गया। वहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। मंत्री आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के लिए बनी मंत्रियों की टीम का भी हिस्‍सा थे।

राज्‍यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संदेश में लिखा है कि राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उनका निधन राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।ईश्वर शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्‍स पर भावुक कर देने वाला पोस्‍ट लिखा। उन्‍होंने दिवंगत मंत्री को अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक बताया।

सीएम का ये पोस्‍ट

देर रात अपने बड़े भाई, हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। इस खबर को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है। सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं।

सोनू भैया मेरे लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे। वे बड़े भाई की तरह थे – स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और हर कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले। उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

झारखंड आंदोलन के दौर से ही वे स्मृति-शेष बाबा दिशोम गुरुजी के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित सिपाही के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित किया। झारखंडियत के प्रति उनका समर्पण और उनकी जुझारू भावना हमेशा याद की जाएगी।

आज उन्हें याद करते हुए मन बार-बार यही सोचता है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है। कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।

सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। आपके स्नेह, आपके संघर्ष और झारखंड के लिए आपकी प्रतिबद्धता को मैं जीवनभर अपने साथ लेकर चलूंगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *