गुमला। दुखद खबर झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र से आई है, जहां उमड़ा गांव में कुएं में डूबने से सोमरा उरांव की सात वर्षीया बच्ची असरिता कुमारी की मौत हो गई।
घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिलने के बाद पालकोट पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतका के पिता सोमरा उरांव ने बताया कि उनका मूल घर सिसई प्रखंड के सिसकारी गांव में है। करीब तीन वर्षों से उनका परिवार उमड़ा में ही रह रहा है।
असरिता का अधिकांश समय उसकी बुआ सूकरनि के घर ही बीतता था। बुआ का तीन बेटा है। बेटी नहीं होने के कारण असरिता से काफी लगाव जुड़ाव था।असरिता उमड़ा मध्य विद्यालय में तीसरी कक्षा की छात्रा थी।
शुक्रवार को जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण वह दोपहर में घर से बाहर निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने आसपास उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह स्वजन और ग्रामीण दोबारा बच्ची की तलाश कर रहे थे।
इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर शिवा उरांव के कुएं में बच्ची की चप्पल पानी में तैरती दिखाई दी। इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में झगड़ डालकर तलाश शुरू की। प्रयास के बाद बच्ची का शव कुएं से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पालकोट थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रथमदृष्टया बच्ची की मौत कुएं में डूबने से होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।
पालकोट थाना के एसआई प्रमोद कुमार ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मौत के हर पहलू की जांच की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

