रांची नगर निगम की पहल : घर बैठे यहां से ऑनलाइन बुक करें सामुदायिक भवन

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। सामाजिक कल्याण एवं नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रांची नगर निगम ने शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण नागरिक-केंद्रित पहल की शुरुआत की है। नगर निगम क्षेत्र के सामुदायिक भवनों को ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे नागरिक घर बैठे अपनी आवश्यकता के अनुसार सामुदायिक भवन की बुकिंग आसानी से कर सकेंगे।

प्रथम चरण में शहर के 5 सामुदायिक भवनों को ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली से जोड़ा गया है। इनमें वार्ड संख्या-14 स्थित इंदिरा गांधी चौक, वार्ड संख्या-18 स्थित ईस्ट जेल रोड, वार्ड संख्या-36 स्थित न्यू पुंदाग, वार्ड संख्या-44 स्थित इलासिया कम्युनिटी हॉल, पारस टोली और वार्ड संख्या-45 स्थित ग्वाला टोली, मजार रोड, डोरंडा शामिल हैं।

इन सामुदायिक भवनों का उपयोग नागरिकों द्वारा विवाह समारोह, सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण अनुष्ठानों के लिए किया जा सकेगा।

रांची नगर निगम द्वारा नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 सामुदायिक भवनों को तैयार कर ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रथम चरण में 5 सामुदायिक भवनों को ऑनलाइन किया गया है। 6 सितंबर 2026 से इनकी ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ हो जाएगी।

नागरिकों की सुविधा एवं भवनों की उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर सामुदायिक भवनों को दो श्रेणियों ‘स्वर्णरेखा’ एवं ‘पलाश’ में वर्गीकृत किया गया है। यह वर्गीकरण भवन की क्षमता, सड़क की चौड़ाई, उपलब्ध आवासीय/अन्य सुविधाओं, परिसर एवं अन्य व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

स्वर्णरेखा श्रेणी के सामुदायिक भवन की बुकिंग दर ₹25,000 + जीएसटी और पलाश श्रेणी के सामुदायिक भवन की बुकिंग दर ₹15,000 + जीएसटी निर्धारित की गई है। बुकिंग के समय ₹5,000 की सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी, जो निर्धारित शर्तों के अनुसार रिफंडेबल होगी।

यहां करें बुकिंग

नागरिक रांची नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले ऑनलाइन बुकिंग लिंक https://apnaranchi.rsccl.in/ पर जाकर सामुदायिक भवन की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर अपनी सुविधा के अनुसार तिथि का चयन करते हुए बुकिंग कर सकेंगे। इससे नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुविधाजनक होगी।

नगर आयुक्त ने कहा कि रांची नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सार्वजनिक परिसंपत्तियों का अधिकतम एवं व्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित करना है। सामुदायिक भवनों को ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली से जोड़ना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे नागरिकों को अपने सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। बुकिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुगमता आएगी। आने वाले समय में शेष सामुदायिक भवनों को भी ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ते हुए इस सुविधा का विस्तार किया जाएगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *