मुंबई। बड़ी खबर महाराष्ट्र से आई है। विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र में 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि उत्सव को लेकर खास तरह का फैसला लिया है।
संगठन ने गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुसलमानों के शामिल होने पर रोक लगाने की बात कही है। इसके लिए आयोजकों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
इनमें कार्यक्रम में आने वाले लोगों के आधार कार्ड की जांच और माथे पर तिलक लगाने जैसे उपाय शामिल हैं। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि इन कदमों से प्रतिभागियों की हिंदू पहचान सुनिश्चित की जाएगी।
विहिप के प्रवक्ता और संयुक्त सचिव श्रीराज नायर ने कहा कि संगठन ने गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के लोगों की भागीदारी रोकने का निर्णय लिया है।
नायर ने कहा, “हमने नवरात्रि उत्सव के दौरान गरबा-डांडिया नृत्य में मुसलमानों को भाग लेने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।”
विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि इन कदमों का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग हिंदू हों। हालांकि, विहिप नेता नायर ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य किसी खास समुदाय के खिलाफ कार्रवाई करना नहीं है।
उन्होंने इसे एहतियाती कदम बताया। उनके मुताबिक, इनका मकसद नवरात्रि और गरबा जैसे हिंदू त्योहारों की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को सुरक्षित रखना है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

