जन्माष्टमी पर गढ़वा को मिली बड़ी सौगात, बदला अंतरराज्यीय बस स्टैंड का नाम

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जन्माष्टमी के अवसर पर गढ़वा शहर को एक नई पहचान देने वाली पहल सामने आई है। नगर परिषद की ओर से शहर के प्रमुख अंतरराज्यीय बस स्टैंड का नाम बदलकर ‘श्री कृष्ण बस स्टैंड, नगर परिषद गढ़वा’ कर दिया गया। शुक्रवार को बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी एवं उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद ने संयुक्त रूप से नए नामकरण का उद्घाटन किया।

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित नामकरण कार्यक्रम को लेकर बस स्टैंड परिसर में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल का नामकरण किए जाने पर लोगों ने खुशी जताई।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी उर्फ दौलत सोनी ने कहा कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल को भगवान श्रीकृष्ण के नाम से जोड़ना गढ़वा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर के विकास, सौंदर्यीकरण और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं।

नगर परिषद उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पावन अवसर पर बस स्टैंड का नाम भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर किया जाना शुभ और ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी एक नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद मुन्ना मोबाइल, वार्ड पार्षद विनोद प्रसाद सहित नगर परिषद के सभी सम्मानित पार्षदगण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। मौके पर लोगों ने एक-दूसरे को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *