नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने सैलरी पैकेज अकाउंट धारकों के लिए ATM इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाला है। नए नियमों की अनदेखी करने पर जेब पर बोझ पड़ेगा।
क्या बदल जाएगा
वर्तमान में SBI सैलरी पैकेज अकाउंट होल्डर्स को दूसरे बैंकों के ATM पर हर महीने 10 फ्री ट्रांजैक्शन मिलते हैं। 1 अक्टूबर 2026 से इसे घटाकर 5 फ्री ट्रांजैक्शन प्रति महीना कर दिया जाएगा।
इस 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा में नकद निकासी के साथ-साथ बैलेंस पूछताछ या मिनी स्टेटमेंट जैसे गैर-वित्तीय लेनदेन भी गिने जाएंगे।
इतना लगेगा चार्ज
फ्री लिमिट समाप्त होने के बाद लगने वाले सेवा शुल्क में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन फ्री लिमिट घटने से ग्राहकों को चार्ज जल्द देना पड़ सकता है।
नकद निकासी : ₹23 + GST प्रति ट्रांजैक्शन
गैर-वित्तीय ट्रांजैक्शन : ₹11 + GST प्रति ट्रांजैक्शन
ये शुल्क दिसंबर 2025 से प्रभावी मौजूदा दरों के समान ही हैं। 1 अक्टूबर से केवल फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या घटाई जा रही है।
इनपर लागू नहीं होगा
यह नियम केवल सैलरी पैकेज अकाउंट्स के लिए है। सामान्य एसबीआई बचत खातों पर दूसरे बैंकों के एटीएम पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन का नियम पहले की तरह ही लागू रहेगा।
सैलरी अकाउंट होल्डर्स के लिए SBI के अपने ATM और ADWM नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा जारी रहेगी।
SBI या अन्य बैंकों के ATM से कार्डलेस नकद निकासी पर यह सीमा लागू नहीं होगी, यह सुविधा पहले की तरह मुफ्त रहेगी।
ऐसे बचें अतिरिक्त चार्ज से
जब भी संभव हो, SBI के अपने ATM या ADWM का इस्तेमाल करें क्योंकि वहां कोई ट्रांजैक्शन सीमा नहीं है।
बैलेंस चेक करने या मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए ATM जाने के बजाय SBI YONO ऐप या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें।
बार-बार छोटे-छोटे कैश विड्रॉल करने के बजाय एक ही बार में जरूरत के अनुसार नकदी निकालें, ताकि आपकी 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा जल्दी खत्म नहीं हो।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

