- ट्रैक्टर चोरी के बाद पुलिस ने रोहतास में की कार्रवाई, तीन बाइक व मोबाइल भी बरामद
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र से चोरी हुए महिंद्रा ट्रैक्टर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार के रोहतास जिले से बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।
जानकारी के अनुसार, दो सितंबर की रात करीब एक बजे बेलचंपा रोड के किनारे खड़ा महिंद्रा ट्रैक्टर (जेएच14के 6114) अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था। घटना को लेकर गढ़वा थाना में 2 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर जांच आगे बढ़ायी। इसी क्रम में रोहतास पुलिस अधीक्षक एवं दरिगांव थाना प्रभारी के सहयोग से पुलिस ने चोरी गये ट्रैक्टर की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर ताराचंडी मंदिर, सासाराम के पार्किंग स्थल से बरामद कर लिया। इस दौरान रोहतास जिले के पचास्वा निवासी रोहित कुमार (27 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर ट्रैक्टर चोरी की घटना में कथित रूप से संलिप्त मेराल थाना क्षेत्र के अटौला गांव निवासी सचिन चौधरी (20 वर्ष) और महेश चौधरी (26 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की तीन मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। इनमें एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर, एक बिना नंबर प्लेट की सुपर स्प्लेंडर और एक बिना नंबर प्लेट की अपाची मोटरसाइकिल शामिल है। इसके अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। अनुसंधान जारी है और पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े मामलों के भी खुलासा होने की संभावना है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलू लोहर, गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी, मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत कुमार, गढ़वा थाना के पुअनि आदित्य कुमार नायक, अविनाश राज, सत्येंद्र कुमार भट्ट, सअनि अभिमन्यु सिंह, विनय कुमार पांडेय, रघुवंश महतो तथा गढ़वा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

