गढ़वा में प्रेमा हेल्थ केयर का शुभारंभ, अब घर बैठे लगाएं डॉक्टर का नंबर

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

  • Carex24.com पर मिलेगी डॉक्टर की टाइमिंग और लाइव वेटिंग की जानकारी

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। शहर के रंका रोड स्थित कृष्णा मेडिकल हॉल के ठीक बगल में प्रेमा हेल्थ केयर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। हेल्थ केयर सेंटर का उद्घाटन संचालक राजू मौर्या की माता देवी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया।

प्रेमा हेल्थ केयर का संचालन गढ़वा के प्रसिद्ध एवं ग्राहकों के बीच भरोसेमंद पहचान बना चुके कृष्णा मेडिकल हॉल के संचालक राजू मौर्या द्वारा किया जा रहा है। लंबे समय से दवा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लोगों का विश्वास हासिल कर चुके कृष्णा मेडिकल हॉल की सेवाओं का विस्तार करते हुए प्रेमा हेल्थ केयर की शुरुआत की गई है।

प्रेमा हेल्थ केयर की सबसे खास और आधुनिक सुविधा ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट एवं टाइमिंग अपडेट है। इसके लिए मरीज Carex24.com⁠ पर जाकर घर बैठे अपना नंबर लगा सकते हैं। डॉक्टर कब आएंगे, मरीजों की बारी में कितना समय बाकी है और उनकी अपनी बारी कब आ सकती है, इसकी जानकारी मरीज अपने मोबाइल से लगातार देख सकेंगे।

इस सुविधा से मरीजों को डॉक्टर से मिलने के लिए घंटों क्लिनिक में बैठकर इंतजार करने की परेशानी से राहत मिलेगी। मरीज अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन नंबर लगाने के बाद उपलब्ध समय देखकर प्रेमा हेल्थ केयर पहुंच सकते हैं। गढ़वा जिले और आसपास के क्षेत्रों में मरीजों की सुविधा और बहुमूल्य समय को ध्यान में रखते हुए यह पहल काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

प्रेमा हेल्थ केयर में डॉ. आर.एस. सिंह एवं डॉ. संजय मेहता की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। डॉ. आर.एस. सिंह जनरल फिजिशियन एवं पेट, छाती, मस्तिष्क, बुखार, सर्दी-खांसी संबंधी रोगों के विशेषज्ञ हैं।

वहीं डॉ. संजय मेहता जनरल फिजिशियन हैं। वे पेट, छाती, बुखार, खांसी सहित विभिन्न सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से संबंधित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे।

प्रेमा हेल्थ केयर के साथ कृष्णा मेडिकल हॉल की सेवाएं भी मरीजों एवं ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण आकर्षण का केंद्र हैं। कृष्णा मेडिकल हॉल ने दवाइयों पर 10 प्रतिशत की छूट दिए जाने की जानकारी दी है।

उद्घाटन समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, जायंट्स ऑफ गढ़वा के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष समेत कई गणमान्य नागरिक और व्यवसायी मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *