मुख्यमंत्री से श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति का प्रतिनिधिमंडल मिला

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने आज शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को आगामी श्री गणेश महोत्सव-2026 के आयोजन में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव से संबंधित तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव-2026 के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस मौके पर सांसद राज्यसभा श्रीमती महुआ माजी सहित श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के नन्द किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु, गुलशन नंदा एवं अन्य उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *