पटना। बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE 4) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4 भर्ती प्रक्रिया में पदों की संख्या में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। अब इस भर्ती अभियान के तहत कुल 33,385 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।
संगीत शिक्षकों के पदों का इजाफा
नवीनतम संशोधन के तहत कक्षा 9 और 10 के लिए संगीत शिक्षकों के 111 नए पद जोड़े गए हैं। आयोग ने 18 अगस्त को शुरुआत में 32,388 पदों के लिए रिक्ति विवरण जारी किया था। इसके बाद 24 अगस्त को बांग्ला, ललित कला, नृत्य, मैथिली, अरबी, फारसी, विशेष शिक्षा, पालि, प्राकृत, भोजपुरी, मगही और कृषि जैसे विषयों के 886 पद जोड़े गए थे। अब 111 पदों के नए जुड़ाव के साथ कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 33,385 हो गई है।
परीक्षा नियमों में बदलाव संभव
आंदोलनकारी अभ्यर्थियों और सरकार के बीच बनी सहमति के बाद जल्द ही BPSC TRE 4 का नया संशोधित विज्ञापन जारी किया जा सकता है। सरकार अभ्यर्थियों की मांग पर एक ही परीक्षा आयोजित करने पर सहमत हो गई है।
नेगेटिव मार्किंग व पाठ्यक्रम
परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग हटाने और सिलेबस में बदलाव की चर्चा है, जिससे उम्मीदवारों को राहत मिलेगी।
आवेदन तिथियों में बदलाव
पूर्व निर्धारित 1 सितंबर से 29 सितंबर की आवेदन तिथियों में संशोधन हो सकता है। यदि B.Ed. व अन्य शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों के छात्रों को शामिल करने की मांग स्वीकार होती है, तो अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जा सकती है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

