यासीन मलिक ने कोर्ट से की ये मांग, पत्नी को तलाक देने का किया एलान

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। तिहाड़ जेल में बंद प्रतिबंधित संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक ने श्रीनगर की विशेष TADA/NIA अदालत में एक 25 पन्नों का हलफनामा दाखिल कर सनसनी फैला दी है। मलिक ने 1990 में कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट की अपहरण और हत्या के मामले में जेल में हैं। उन्‍होंने अपनी पत्‍नी को तलाक देने का एलान भी किया है। अदालत ने मलिक के इस आवेदन पर अभियोजन पक्ष से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर तय की है।

अपने वकील अबू आदिल पंडित के माध्यम से दाखिल हलफनामे में यासीन मलिक ने कहा कि उसने “गहन चिंतन” और “इस्तिखारा” (मार्गदर्शन के लिए की जाने वाली इस्लामी प्रार्थना) के बाद यह फैसला लिया है।

मलिक ने स्पष्ट किया कि हालांकि वह इस मामले में खुद को पूरी तरह निर्दोष मानता है। फिर भी वह मुकदमे की पैरवी नहीं करना चाहता।

उसने कहा, ‘अदालत मुझे फांसी की सजा दे सकती है, लेकिन मेरे इस फैसले को अपराध स्वीकार करने के रूप में न देखा जाए।‘

मलिक ने उस आरोपपत्र का भी खंडन किया, जिसमें अपराध स्थल से JKLF का एक हस्तलिखित पत्र बरामद होने का दावा किया गया था। उसने कहा कि सरला भट्ट एक निर्दोष नागरिक थीं। जब यह घटना हुई थी, तब वह खुद न्यायिक हिरासत में था।

यह मामला 18 अप्रैल 1990 का है। शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कार्यरत नर्स सरला भट्ट का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। बाद में उनका शव श्रीनगर के बाहरी इलाके मालाबाग से मिला था।

स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने इस मामले में जून में 737 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें यासीन मलिक के अलावा खुरशीद अहमद चालकू, अब्दुल हमीद शेख, मोहम्मद यूसुफ सोफी और गुलाम मोहम्मद तापलू को आरोपी बनाया गया है।

कानूनी लड़ाई के बीच यासीन मलिक ने अपने निजी जीवन को लेकर भी एक बड़ा फैसला लिया है। उसने अपनी पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक से अलग होने (तलाक देने) का एलान किया है।

मलिक ने कहा कि वह नहीं चाहता कि उसकी पत्नी मुशाल अपना पूरा जीवन उसके हालातों के बोझ तले या एक विधवा की तरह बिताए। उसने मुशाल से सम्मान और उम्मीद के साथ जीवन का नया अध्याय शुरू करने की अपील की।

मलिक ने अपनी बेटी से अपनी दादी के करीब रहने और हर दिन उनसे बात करने को कहा ताकि इस मुश्किल वक्त में दादी को पोती का प्यार मिलता रहे।

यासीन मलिक के इस फैसले के बाद परिवार में बड़ा भूचाल आ गया है। मलिक की बेटी राजिया सुल्ताना ने एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर चेतावनी दी है कि यदि उसके पिता ने उसकी मां को तलाक दिया, तो वह अपनी जीवन लीला समाप्त (आत्महत्या) कर लेगी। मुशाल हुसैन मलिक की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक सार्वजनिक टिप्पणी नहीं आई है।

यासीन मलिक 2019 से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। मई, 2022 में एनआईए (NIA) की एक विशेष अदालत ने उसे टेरर फंडिंग (आतंकी फंडिंग) के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

इसके अलावा, वह 1990 में वायुसेना के चार जवानों की हत्या और रुबैया सईद अपहरण कांड जैसे गंभीर मामलों में भी मुकदमे का सामना कर रहा है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *