सोशल मीडिया पर मुलाकात, डेढ़ साल पहले हुई शादी, युवती को मिली मौत

उत्तर प्रदेश अपराध देश
Spread the love

झांसी। सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई थी। डेढ़ साल पहले शादी कर ली। फिर युवती की हत्‍या कर दी गई। यह मामला उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है।

यहां एक 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। कमरे को बाहर से बंद कर फरार हो गया। मृतका की पहचान सुधा उर्फ शिवानी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदरगढ़ की रहने वाली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपी पति यश ठाकुर की तलाश तेज कर दी है।

डेढ़ साल पहले शादी

मृतका की बहन मुस्कान के अनुसार, शिवानी और ग्वालियर निवासी यश ठाकुर की मुलाकात करीब दो साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों के बीच प्यार होने के बाद परिजनों की सहमति से डेढ़ साल पहले उनकी शादी हुई थी।

शादी के बाद शुरुआत में दोनों ग्वालियर में रहे, लेकिन बाद में यश छोटी-छोटी बातों पर शिवानी के साथ मारपीट करने लगा। प्रताड़ना से तंग आकर शिवानी झांसी के आवास विकास फौजी तिराहा के पास किराए का कमरा लेकर अपने भाई-बहन के साथ रहने लगी थी।

फरार हुआ आरोपी

परिजनों ने बताया कि रविवार रात शिवानी और यश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर पास में रहने वाले मामा ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद शिवानी और यश अपने कमरे में सोने चले गए, जबकि बहन मुस्कान बगल के कमरे में सो रही थी।

फर्श पर बेसुध पड़ी थी

रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच यश ने मुस्कान से अपना सामान का बैग मांगा। बैग लेने के बाद उसने मुस्कान के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मौके से रफूचक्कर हो गया।

सुबह करीब 9:00 बजे जब मृतका का भाई अनिकेत घर पहुंचा, तब मामले का खुलासा हुआ। कमरे के अंदर शिवानी फर्श पर बेसुध पड़ी थी। परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गला घोंटने की पुष्टि

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों के दो सदस्यीय पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका के गले और चेहरे पर चोट के पांच निशान मिले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या में किसी रस्सी या कपड़े का इस्तेमाल किया गया है।

शिकायत पर मामला दर्ज सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर फरार आरोपी यश ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *