- Horoscope : 3 सितंबर, 2026 का राशिफल
मेष
मन अशांत हो सकता है। मानसिक उलझनों के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष सावधानी बरतें, बाहर के खाने से बचें। अति लोभ और नकारात्मक विचारों से बचें।
वृष
प्रयास रंग लाएगा। किसी तरह का शुभ समाचार मिलेगा। नए अवसर जीवन में परिवर्तन लाने का काम करेंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे। समय परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में गुजरेगा।
मिथुन
धन लाभ होने की संभावना है। मनोकामना की पूर्ति का दिन है। अकस्मात यात्रा करनी पड़ सकती है। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। अल्प प्रयासों से यश मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क
भागीदारी में लाभ न के बराबर होगा। अपने परायों सा व्यवहार कर सकते हैं। शारीरिक अस्वस्थता हो सकती है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
सिंह
दिन मिश्रित रहेगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। अशुभ समाचार मिलने से तनाव की स्थिति आ सकती है। किसी अप्रिय घटना का योग बन रहा है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें।
कन्या
यात्रा से लाभ होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग से सहायता मिलेगी। विरोधी निर्बल रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मन-मुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
तुला
रुका धन वापस मिलने की संभावना है। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना बनेगी। धन लाभ होगा। यश, मान, सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आलस से बचें।
वृश्चिक
कार्य बनने की खुशी होगी। बनाए गए नए सम्पर्कों से लाभ होने की संभावना है। सफलता प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होगा। जोखिमपूर्ण कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सावधानी से काम करने की जरूरत है। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा।
धनु
कार्यों में बाधा का योग है। धैर्य से काम लें। कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। नए कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।
मकर
यात्रा सुखद रहेगी। किसी कार्य संबंधी मामले में उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा भेंट मिलने की खुशी होगी। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी। लाभ निश्चित है। घर गृहस्थी में परेशानी का संकेत है।
कुंभ
कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख-समृद्धि के साथ-साथ खर्च में भी वृद्धि होगी। गुप्त शत्रु तंग कर सकते हैं। प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय आरंभ का निर्णय हो सकता है।
मीन
भाग्य का साथ सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यवहार कुशलता और शांत रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। भाई, बहन और बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

