- Horoscope : 2 सितंबर, 2026 का राशिफल
मेष
व्यापार उत्तम रहेगा। निजी समस्या का समाधान होगा। ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। आंखें बंद करके किसी पर यकीन न करें। मेहमानों का आवागमन बना रहेगा।
वृष
कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह आपको महत्वपूर्ण पद दिला सकता है। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। शोहरत बढ़ेगी। आसानी से दूसरे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे।
मिथुन
वाणी पर नियंत्रण रखें। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग बनेंगे। विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे तो नुकसान मुमकिन है। कार्यपद्धति में बदलाव होगा। नौकरी में आपके विरुद्ध षड्यंत्र होगा।
कर्क
आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे, जो आप के लिए शुभ रहेंगे। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। साहस, पराक्रम में वृद्धि संभव है। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना बनती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करें।
सिंह
दिन उपयुक्त है। शुरू किया गया निर्माण का कार्य संतोषजनक रूप से पूरा होगा। किसी विशेष कार्य के होने से ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। वाणी पर संयम रखते हुए कार्य करें।
कन्या
अपनी आदतों से जीवनसाथी से तालमेल स्थापित नहीं हो सकेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है।
तुला
वाहन सुख मिलेगा। आर्थिक निवेश में सावधानी रखें। शीत से संबंधी विकार हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सही निर्णय ले पाएंगे। मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी। अतिरिक्त समय अपने शौक पूरे करने में दें।
वृश्चिक
आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। नए रोमांचक हालात आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। प्रशासनिक लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा।
धनु
काम करने के तरीकों को बदलें। भाइयों से विवाद होंगे। दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। निजी जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आकस्मिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। सत्कर्म में रुचि रहेगी।
मकर
आजीविका के नए साधन मिलेंगे। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। संतान के व्यवहार से दु:ख होगा।
कुंभ
मन की बात कहने से शांति मिलेगी। वाहन खरीदने का मन होगा। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आलस हावी रहेगा। निर्णय को लेकर दुविधा रहेगी।
मीन
धन प्राप्ति के स्रोत स्थापित होने के योग हैं। किसी विशेष वस्तु की प्राप्ति के लिए धैर्य एवं संयम बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यस्थल के विरोधी परास्त होंगे। यात्रा निरस्त होगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

