मुंडारी विभाग की छात्रा अनुपम तोपनो ने रचा इतिहास

झारखंड
Spread the love

  • यूजीसी नेट में 99.68 परसेंटाइल के साथ हासिल की जेआरएफ रैंक

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग की स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा अनुपम तोपनो ने यूजीसी नेट जून, 2026 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की। अनुपम ने परीक्षा में 99.68 परसेंटाइल अंक हासिल करते हुए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) रैंक प्राप्त की है।

मूल रूप से गुमला जिले के बोंगा दा: गांव की रहने वाली अनुपम तोपनो की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय मुंडारी विभाग में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता को मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया जा रहा है।

अनुपम तोपनो ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता एमलेन तोपनो, पिता मरसलन तोपनो एवं भाइयों के साथ-साथ रांची विश्वविद्यालय के मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सोय, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. करम सिंह मुंडा तथा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किशोर सुरीन को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार प्रेरित किया।

विभाग में खुशी का माहौल

अनुपम की इस उल्लेखनीय सफलता पर रांची विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय मुंडारी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार सोय समेत विभाग के अन्य अधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल अनुपम के लिए बल्कि पूरे मुंडारी विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *