
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रिश्तेदार बृष्टि मुखर्जी (28) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह उनके चचेरे भाई निहार मुखर्जी की बेटी थी
मंगलवार सुबह करीब 9 बजे पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के कुसुंबा गांव स्थित उनके घर की पहली मंजिल पर उनका शव लटका हुआ मिला।

बृष्टि और उनके पति ने अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की हुई थी। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कुछ वर्षों से डिप्रेशन (अवसाद) से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था।
बृष्टि मुखर्जी पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले के जरिए नौकरी हासिल करने के आरोप लगे थे। घटना की सूचना मिलते ही रामपुरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। मौत के सटीक कारणों और परिस्थितियों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य प्रक्रियात्मक जांच के बाद ही चल सकेगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

