झारखंड चैंबर चुनाव : टीम तुलसी पटेल ने पूर्व अध्यक्षों संग बनाई रणनीति

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने चुनावी अभियान के तहत एक स्थानीय होटल में रविवार को पूर्व अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव को लेकर टीम की रणनीति और चैंबर को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, विनय अग्रवाल, रंजीत गाड़ोदिया, दीपक मारू, परेश गट्टानी  समेत अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्षों ने टीम तुलसी पटेल के सदस्यों के साथ चुनावी तैयारियों, व्यापारियों की समस्याओं और चैंबर की भूमिका को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

बैठक के दौरान टीम की प्राथमिकताओं और चुनावी अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही, आगे की रणनीति और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर सहमति बनी। बैठक में टीम तुलसी पटेल की ओर से 31 अगस्त को नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया गया।

अध्यक्ष पद के दावेदार तुलसी पटेल ने कहा कि चैंबर के सदस्यों और व्यापारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं सरकार के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्षों के अनुभव और मार्गदर्शन से टीम को चुनावी अभियान में मजबूती मिलेगी।

बैठक में टीम तुलसी पटेल के उम्मीदवारों में तुलसी पटेल, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भरतीया, आदित्य शाह, ज्योति कुमारी, मनीष सर्राफ, मोनिका गोयनका, नवीन जैन, नवजोत अलंग, प्रकाश कुमार अग्रवाल सम्मोता, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, तनप्रिंस  सिंह कोहली, विकास मोदी, विकास विजयवर्गीय, विनिता सिंघानिया, नवलजीत गांधी, गौरव अग्रवाल, रौनक जैन, विनीत गाडोदिया, मनमोहन मोहत़ा, उत्सव परासर, गौतम शाही ,अतुल अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *