झारखंड चैंबर चुनाव : टीम तुलसी पटेल ने 32 प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

झारखंड
Spread the love

  • व्यापारिक एवं औद्योगिक समस्याओं के समाधान के साथ निवेश को बढ़ावा देंगे : तुलसी पटेल

रांची। झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल ने अपने 32 प्रत्याशियों के नामों की शनिवार को घोषणा की। होटल बीएनआर चाणक्य में मीडिया के सामने टीम की ओर से चैंबर सदस्यों से समर्थन की अपील की गई। इस दौरान तुलसी पटेल ने टीम की प्राथमिकताएं भी सामने रखीं।

तुलसी पटेल ने कहा कि राज्य में व्यापारियों के सामने कई समस्याएं हैं। टीम का प्रयास होगा कि इन समस्याओं का समाधान कराया जाए। राज्यस्तरीय समस्याओं के साथ नगर निगम से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करने की दिशा में काम किया जाएगा।

श्री पटेल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति चिंताजनक है, जिस पर विशेष रूप से काम करने की जरूरत है। कानून-व्यवस्था में सुधार के लिए भी संबंधित स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

श्री पटेल ने कहा कि झारखंड में अधिक से अधिक निवेश आए, इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने का प्रयास होगा। साथ ही उद्योग नीति को सरल बनाने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी ने कहा कि टीम तुलसी पटेल में चेंबर को आगे बढ़ाने की क्षमता है। टीम के सदस्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि चेंबर का नेतृत्व ऐसा होना चाहिए, जो सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का काम करे।

पूर्व अध्यक्ष रंजीत गाड़ोदिया ने कहा कि इस बार भी चेंबर को एक मजबूत टीम देने का प्रयास है। टीम तुलसी पटेल के सदस्य चेंबर को आगे ले जाने में सक्षम हैं और उन्हें कई पूर्व अध्यक्षों का समर्थन प्राप्त है।

पूर्व अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि टीम तुलसी पटेल को चेंबर सदस्यों का समर्थन मिल रहा है। व्यापारियों की इच्छा है कि इस बार टीम तुलसी चेंबर का नेतृत्व करे।

टीम तुलसी पटेल के प्रत्याशी

तुलसी पटेल, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, अरुण भरतीया, आदित्य शाह, ज्योति कुमारी, मनीष सर्राफ, मोनिका गोयनका, नवीन जैन, नवजोत अलंग, प्रकाश कुमार अग्रवाल समोता, पूजा ढाढा, राहुल साबू, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, तनप्रिंस सिंह कोहली, विकास मोदी, विकास विजयवर्गीय, विनीता सिंघानिया, नवल जीत गांधी, गौरव अग्रवाल, रौनक जैन, विनीत गाड़ोदिया, मनमोहन मोहता, उत्सव परासर, गौतम शाही और अतुल अग्रवाल।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *