एमएमके हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सावनोत्सव

झारखंड
Spread the love

रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातू में सावनोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत करते हुए आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन बनाए।

प्रतियोगिता में आशिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। निखत परवीन को द्वितीय स्थान और जैनब परवीन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेता छात्राओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिका अंजलि रावत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद ने कहा कि इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उत्साह और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *