
- वेस्ट बोकारो में एपिरॉक विद्या सहयोग कार्यक्रम का आयोजन
रामगढ़। टाटा स्टील फाउंडेशन और एपिरॉक माइनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में वेस्ट बोकारो में ‘एपिरॉक विद्या सहयोग कार्यक्रम’ के तहत साइकिल एवं अध्ययन सामग्री वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की स्कूल तक पहुंच को आसान बनाना और परिवहन संबंधी चुनौतियों को दूर कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों—शिशु निकेतन हाई स्कूल (राजेंद्र नगर), आदर्श हाई स्कूल (बड़गांव), जय भारत विद्या केंद्र (बड़गांव), जय हिंद विद्या निकेतन (सोंडीहा) और शारदा शिशु विकास स्कूल (बेरवा) के 85 मेधावी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई।

इसके अतिरिक्त, टाटा स्टील के परिचालन क्षेत्रों के आसपास के गांवों के विद्यार्थियों के बीच 400 स्टडी मटीरियल किट (स्कूल बैग, कॉपी, पेन, पेंसिल, मोम रंग आदि) का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के जीएम मुकेश रंजन, चीफ राजेश कुमार, हेड रोहित प्रसाद; एपिरॉक माइनिंग इंडिया के रीजनल मैनेजर अशोक साहू, की-अकाउंट मैनेजर विकास गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर रितेश कर; राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहन महतो व सचिव डॉ. योगेंद्र सिंह और टाटा स्टील फाउंडेशन के यूनिट लीड आदित्य कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश रंजन ने लाभार्थियों को बधाई दी। कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य का आधार है। यह साइकिल वितरण विद्यार्थियों की स्कूल में उपस्थिति सुधारने और पढ़ाई के परिणामों को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।
सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर: एपिरॉक के अशोक साहू और विकास गुप्ता ने खनन क्षेत्र में अपनी तकनीक व नवाचार के सफर को साझा किया। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के साथ उनका संबंध केवल व्यावसायिक नहीं, बल्कि सामाजिक विकास के कार्यों तक फैला हुआ है।
इस अवसर पर जय हिंद विद्या निकेतन के प्राचार्य द्वारिका महतो, आदर्श हाई स्कूल के प्राचार्य सुमेश्वर महतो, शिशु निकेतन के प्राचार्य अरविंद कुमार दरद सहित टाटा स्टील, एपिरॉक और टाटा स्टील फाउंडेशन के कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

