बीसीसीआई से एमएस धोनी को कितनी मिलती है पेंशन, जानें

नई दिल्ली खेल देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी वह आईपीएल के जरिए लगातार क्रिकेट से जुड़े हुए हैं। दुनिया के सबसे चर्चित व लोकप्रिय खेल व्यक्तित्वों में शुमार हैं।

अपनी ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और आईपीएल सैलरी के अलावा, एमएस धोनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से हर महीने एक निश्चित राशि पेंशन के तौर पर मिलती है।

बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों के लिए अप्रैल, 2004 में पेंशन की शुरुआत की थी। 1 जून, 2022 में पेंशन संरचना में संशोधन किया था, जिससे पूर्व खिलाड़ियों की मासिक राशि में बढ़ोतरी हुई थी।

एमएस धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट मैच खेले हैं। इसलिए वह 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व क्रिकेटरों के शीर्ष ब्रैकेट में आते हैं। इस श्रेणी के तहत खिलाड़ियों को वर्तमान में ₹70,000 प्रति माह पेंशन मिलती है। यानी धोनी को हर महीने ₹70,000 पेंशन मिलती है।

हालांकि, यह पेंशन उनकी कुल कमाई का एक बहुत छोटा हिस्सा मात्र है। उनकी मुख्य आय आईपीएल, विज्ञापन, ब्रांड एंडोर्समेंट और विभिन्न व्यावसायिक निवेशों से होती है। उदाहरण के लिए, चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें आईपीएल सीजन के लिए ₹4 करोड़ में रिटेन किया था। 

बीसीसीआई की पेंशन योजना अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व क्रिकेटरों को वित्तीय सहायता और सम्मान प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।

मौजूदा नियम के अनुसार 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले को ₹70,000 प्रति माह। 25 से कम टेस्ट मैच खेलने वाले को ₹60,000 प्रति माह। प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर के लिए मैचों की संख्या के आधार पर पेंशन तय होती है।

एमएस धोनी ने साल 2004 में भारत के लिए पदार्पण किया। लगभग 16 वर्षों तक देश का प्रतिनिधित्व किया। उनकी कप्तानी में भारत ने दुर्लभ सफलता हासिल करते हुए 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीता।

अपने करियर के दौरान उन्होंने सभी प्रारूपों में 538 मैच खेले और 17,266 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 16 शतक और 108 अर्धशतक निकले। इसके अलावा विकेट के पीछे उनका प्रदर्शन बेजोड़ रहा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 195 स्टंपिंग सहित कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भी आईपीएल में उनकी निरंतर उपस्थिति ने उन्हें प्रशंसकों के बीच हमेशा चर्चा में बनाए रखा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *