

- तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं : श्रीमती वंदना दादेल
रांची। गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल ने मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण 5 अगस्त को किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। स्पष्ट कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं।
श्रीमती दादेल ने सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं आगंतुकों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। आयोजन राज्य की सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप भव्य और सुव्यवस्थित हो।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच निर्माण, स्टॉल व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी एजेंसियां मिलकर कार्य करें ताकि आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
इस अवसर पर कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विशेष सचिव राजीव लोचन बक्शी, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, टीआरआई के निदेशक आलोक एस कच्छप, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित कई विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



