नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को मिली कानून की जानकारी

झारखंड
Spread the love

  • डालसा का अवेयरनेस एंड आउटरीच कार्यक्रम

पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लब और डालसा के संयुक्त तत्वावधान में अवेयरनेस एंड आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत नाउ योर्स राइट्स स्टे प्रोटेक्टेड विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान डिप्टी चीफ़ एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा और सौरभ कुमार ने विद्यार्थियों को (नालसा चाइल्ड फ्रेंडली, लीगल सर्विस फॉर चिल्ड्रन स्कीम 2024, आरटीई एक्ट 2009, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015, राइट्स ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीस एक्ट 2016, पॉक्सो एक्ट 2012) की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही, बच्चों को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, बाल संरक्षण, सुरक्षित वातावरण तथा किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में अपनाए जाने वाले कानूनी उपायों से अवगत कराया गया।

विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि विधिक जागरुकता प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार और जरूरत है। जब बच्चे अपने अधिकारों, कर्तव्यों और कानून द्वारा प्रदत्त संरक्षण के बारे में जानकारी रखते हैं, तब वे स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ समाज में न्याय, समानता और संवेदनशीलता की भावना को भी मजबूत करते हैं।

विद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जागरूक, जिम्मेदार और कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनाना भी है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्हें किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय के विरुद्ध उचित कदम उठाने के लिए सशक्त बनाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रश्न पूछे और विधिक विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अंत में विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और दूसरों को भी विधिक जागरूकता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। विशिष्ट विशेषज्ञों में आरती ललन गुप्ता (पैनल लॉयर), संगीता देवी, संध्या कुमारी, भूप्रताप महतो,  भानू देवी (पीएलवी, डालसा) की उपस्थिति रही।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *