2.20 करोड़ का इनामी माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा सहयोगियों संग गिरफ्तार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • झारखंड के धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र के जंगलों से संयुक्त कार्रवाई

रांची। झारखंड में उग्रवाद के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन दौरा पहाड़” के तहत भाकपा (माओवादी) के एकमात्र सक्रिय पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल को उसके शीर्ष कमांडरों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

जंगलों से हुई गिरफ्तारी

गुप्त सूचना के आधार पर 28 जुलाई, 2026 को धनबाद जिला बल, गिरिडीह जिला बल और 209 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने धनबाद जिले के बरवड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगलों में ऑपरेशन “दौरा पहाड़” चलाया। इस घेराबंदी में माओवादी संगठन का शीर्ष नेता मिसिर बेसरा अपने प्रमुख सहयोगियों के साथ पकड़ा गया।

गिरफ्तार उग्रवादियों का विवरण

मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल
पद : पोलित ब्यूरो सदस्य (भाकपा माओवादी का एकमात्र सक्रिय PBM)।
इनाम : ₹2.20 करोड़ (₹1 करोड़ झारखंड सरकार + ₹1.20 करोड़ ओडिशा सरकार)
दर्ज मामले : कुल 175 गंभीर कांड दर्ज।

मेहनत उर्फ मोछु उर्फ विभीषण
पद : रीजनल कमेटी मेम्बर
इनाम : ₹15 लाख
दर्ज मामले : कुल 137 कांड दर्ज।

गौरव उर्फ बिरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ
पद : एरिया कमेटी मेम्बर
दर्ज मामले : कुल 8 कांड दर्ज।

(इनके साथ दो अन्य सहयोगियों को भी सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिया है।)

हथियार, गोला-बारूद बरामद

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से अत्याधुनिक हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। इसमें AK-47 राइफल : 3, मैगजीन : 8, जिंदा कारतूस : 288।

टूटी माओवादियों की कमर

झारखंड पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति’ और लगातार चलाए जा रहे पुलिस अभियानों के कारण नक्सली संगठन पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है।

21 मई 2026 : 27 नक्सली कमांडरों (SZCM-07, ACM-07, दस्ता सदस्य-13) ने 18 हथियारों व 2987 गोलियों के साथ डीजीपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।

13 जुलाई 2026 : ₹20 लाख का इनामी शीर्ष कमांडर रविन्द्र गंझू (RCM) गिरफ्तार।

17 जुलाई 2026 : ₹25 लाख का इनामी अजय महतो उर्फ टाइगर (SAC) गिरफ्तार एवं बबिता उर्फ अनिता किस्कू (ACM) का आत्मसमर्पण।

28 जुलाई 2026 : पुलिस मुख्यालय में 16 नक्सली कमांडरों (RCM-1, ZCM-3, SZCM-3, ACM-6, दस्ता सदस्य-3) ने 11 हथियारों व 1562 गोलियों के साथ पुलिस के सामने हथियार डाले।

पुलिस की अपील

झारखंड पुलिस मुख्यालय (मीडिया सेल) ने बयान जारी कर कहा है कि शीर्ष नेतृत्व की गिरफ्तारी के साथ ही झारखंड से भाकपा (माओवादी) का लगभग पूर्ण रूप से सफाया हो चुका है। पुलिस ने जंगलों में छिपे शेष बचे उग्रवादियों से अपील की है कि वे हिंसा और भयदोहन का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। झारखंड सरकार की कल्याणकारी “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति” का लाभ उठाएं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *