दुमका। डीडीओ स्कूल कन्या मध्य विद्यालय, बामनगामा में कैंप लगाकर निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी सह बीईईओ अमिताभ झा ने 70 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं की सेवा पुस्तिका सत्यापित करते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि दी। सेवा पुस्तिका सत्यापित कराने एवं वार्षिक वेतन वृद्धि अद्यतन कराने को लेकर विद्यालय परिसर में शिक्षकों की भारी भीड़ देखी गई।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री झा ने बताया कि शिक्षकों को परेशानी से बचाने के लिए कैंप लगाकर सेवा पुस्तिका सत्यापित की गई। जुलाई में वेतन वृद्धि लगने वाले 70 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के सेवा पुस्तिका को सत्यापित करते हुए वार्षिक वेतन वृद्धि सेवा पुस्तिका में दर्ज किया गया।
मौके पर शिक्षक आदित्य चन्द्रशेखर, विष्णु देव मरांडी, मोहन चन्द्र दास, किशोर, शिवशंकर झा, विमल किशोर सिंह, दिलीप कुमार राय, संजय पंडित समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

