कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क को जोड़ने वाले रास्‍ते पर चलना मुश्किल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोसांग नहर चौक से चंद्रिका राम के घर तक जाने वाली करीब 1 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सड़क पर गड्ढे और कीचड़ के कारण आवागमन लगभग ठप हो चुका है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि अब और बर्दाश्त नहीं होगा।

डॉ. रमेश तिवारी ने बताया कि यह सड़क कांडी-मझिआंव मुख्य सड़क को जोड़ती है। आसपास के लगभग 20 गांवों के हजारों लोग इसी रास्ते से आते-जाते हैं। सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। बड़ी-छोटी गाड़ियां तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है।

बच्चे स्कूल जाते समय कई बार गिर जाते हैं। दिन में भी अगर कोई बीमार पड़ जाए तो उसे चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है।

मरम्मत की मांग करने वालों में डॉ. रमेश तिवारी, विकेश कुमार प्रजापति, अरविंद प्रजापति, बुच्चुन रजवार, धर्मवीर प्रजापति, राकेश प्रजापति, मनोज प्रजापति, कृष्णा बैठा, सुधीर साह सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *